Posts

संपत्ति विधि (Property Law) - प्रश्न पत्र
निर्देश:
बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सभी, लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 04 और दीर्घ उत्तरीय
प्रश्नों में से 03 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बहुविकल्पीय प्रश्न
(सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 01 × 05 = 05)
प्रश्न 01 : 'खड़ा काष्ट' है-
(क) सागौन
(ख) अमरूद
(ग) महुआ
(घ) जामुन।
प्रश्न 02 : 'निहित हित' वर्णित है-
(क) धारा 17
(ख) धारा 18
(ग) धारा 19
(घ) इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 03 : 'भागिक पालन का सिद्धान्त' वर्णित है-
(क) धारा 53
(ख) धारा 53 क
(ग) धारा 54
(घ) उपरोक्त सभी गलत वर्णित है।
प्रश्न 04 : 'विक्रय' रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा किया जा सकेगा-
(क) एक सौ रूपया और उससे अधिक के मूल्य की मूर्त स्थावर संपत्ति का
(ख) उत्तर-भाग का
(ग) अमूर्त वस्तु का
(घ) उपरोक्त सभी।
प्रश्न 05 : 'गलत उत्तर बताइये' पट्टा में-
(क) अंतरक पट्टाकर्ता कहलाता है
(ख) अंतरिती पट्टादार कहलाता है
(ग) कीमत प्रीमियम कहलाती है
(घ) उपरोक्त सभी गलत है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 05 × 04 = 20)
प्रश्न 06 : 'संपत्ति अन्तरण से आप क्या समझते है? संक्षिप्त में बताइये।
प्रश्न 07 : 'पुरोभार्ग्य शर्त' को संक्षिप्त में समझाइये।
प्रश्न 08 : 'दृश्यमान स्वामी' द्वारा अन्तरण पर संक्षिप्त लेख लिखिये।
प्रश्न 09 : 'विक्रेता के अधिकार' बताइये।
प्रश्न 10 : 'स्थायी तथा सीमित सुखाधिकार' से आप क्या समझते है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 15 × 03 = 45)
प्रश्न 11 : 'संपत्ति से क्या समझते हो? प्रकारों सहित विस्तार से वर्णन कीजिए।
प्रश्न 12 : 'अन्य-संक्रमण अवरूद्ध करने वाली शर्त' पर विस्तार से लेख लिखिए।
प्रश्न 13 : 'लंबित वाद का सिद्धान्त' से आप क्या समझते है? विस्तार से समझाइये।
प्रश्न 14 : 'बंधक से आप क्या समझते है? प्रकारों सहित वर्णन कीजिए।
प्रश्न 15 : 'संपत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 में वर्णित दान के प्रावधानों को विस्तार से समझाइये।
❖❖❖
QR Code