Posts

विधिशास्त्र (Jurisprudence) - प्रश्न पत्र
निर्देश:
बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सभी, लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 04 और दीर्घ उत्तरीय
प्रश्नों में से 03 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बहुविकल्पीय प्रश्न
(सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 01 × 05 = 05)
प्रश्न 01 : "प्रकृति ने मानव को सुख एवं दुःख के साम्राज्य के अधीन कर रखा है।" यह किसके द्वारा कहा गया है?
(क) बेन्थम
(ख) ऑस्टिन
(ग) पाउण्ड
(घ) हॉब्स
प्रश्न 02 : निम्नलिखित विधिशास्त्रियों में से कौन "विश्लेषणात्मक प्रत्यक्षवाद" स्कूल (शाखा) से संबंधित नहीं है:
(क) ऑस्टिन
(ख) केल्सन
(ग) एच.एल.ए. हार्ट
(घ) रोनाल्ड ड्वार्किन
प्रश्न 03 : निम्नलिखित में से किसने कहा कि "विकासशील समाजों का अब तक का संचलन प्रास्थिति से संविदा की ओर का संचलन रहा है":
(क) ह्यगो
(ख) मेन
(ग) बर्क
(घ) हर्बर्ट स्पेन्सर
प्रश्न 04 : नीचे दी गयी किस अवधारणा से 'ब्रैकेट सिद्धान्त' संबंधित है:
(क) कब्जा
(ख) विधिक व्यक्तित्व
(ग) स्वामित्व
(घ) दायित्व
प्रश्न 05 : निम्नलिखित विधिशास्त्रियों में से किसने 'अधिकारों एवं कर्तव्यों' का प्रसिद्ध विश्लेषण किया था:
(क) ड्यूगी
(ख) सामण्ड
(ग) केल्सन
(घ) हाफेल्ड
लघु उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 05 × 04 = 20)
प्रश्न 06 : विधिशास्त्र से आप क्या समझते है? समझाइए।
प्रश्न 07 : 'बेंथम के उपयोगितावाद' को समझाइए।
प्रश्न 08 : विधिक व्यक्ति से आप क्या समझते है? समझाइए।
प्रश्न 09 : "सामाजिक समेकता" के सिद्धान्त को बताइए।
प्रश्न 10 : "सामाजिक अभियन्त्रण" के सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 15 × 03 = 45)
प्रश्न 11 : "विधि सम्प्रभु का आदेश है।" कथन की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 12 : सैविनी द्वारा प्रतिपादित विधि की संकल्पना की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 13 : यथार्थवादी शाखा के प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए तथा अमेरिका और स्कैन्डियन यथार्थवाद में अन्तर भी बताइए।
प्रश्न 14 : आधिपत्य को परिभाषित कीजिए तथा उसका स्वामित्व से अन्तर स्थापित कीजिए।
प्रश्न 15 : स्वामित्व से आप क्या समझते है? इसके विभिन्न प्रकारों की व्याख्या कीजिए।
❖❖❖
QR Code