Posts

संविदा विधि - II (Law Of Contract - II) - प्रश्न पत्र
निर्देश:
बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सभी, लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 04 और दीर्घ उत्तरीय
प्रश्नों में से 03 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बहुविकल्पीय प्रश्न
(सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 01 × 05 = 05)
प्रश्न 01 : क्षतिपूर्ति की संविदा की परिभाषा किस धारा में है?
(क) धारा 124
(ख) धारा 125
(ग) धारा 126
(घ) धारा 127
प्रश्न 02 : 'गिरवी' में होता है-
(क) किसी ऋण के संदाय के लिए प्रतिभूति के तौर पर माल का उपनिधान
(ख) किसी वचन के पालन के लिए प्रतिभूति के तौर पर माल का उपनिधान
(ग) क व ख दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 03 : अभिकरण का पर्यवसान हो सकता है-
(क) मालिक द्वारा अपने अधिकार के प्रतिसंहरण से
(ख) अभिकर्ता द्वारा अभिकरण के कारबार के त्यजन से
(ग) अभिकरण के कारबार के पूरा हो जाने से
(घ) उपरोक्त सभी।
प्रश्न 04 : अभिकरण के सृजन के लिए प्रतिफल आवश्यक नहीं है, वर्णित है-
(क) धारा 182
(ख) धारा 183
(ग) धारा 184
(घ) धारा 185
प्रश्न 05 : 'माल विक्रय अधिनियम, 1930 के अनुसार माल से तात्पर्य है-
(क) अनुयोज्य दावा
(ख) चल संपत्ति
(ग) धन
(घ) इनमें से कोई नहीं।
लघु उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 05 × 04 = 20)
प्रश्न 06 : चलत प्रत्याभूति से आप क्या समझते है?
प्रश्न 07 : उपनिधान से आप क्या समझते है?
प्रश्न 08 : उपनिधान में माल के परिदान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
प्रश्न 09 : अभिकर्ता कौन नियोजित कर सकेगा? संक्षिप्त में बताइए।
प्रश्न 10 : 'माल विक्रय अधिनियम, 1930 के अनुसार शर्तों पर संक्षिप्त लेख लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 15 × 03 = 45)
प्रश्न 11 : प्रत्याभूति की संविदा से आप क्या समझते है? विस्तार से समझाइए।
प्रश्न 12 : उपनिहिती के अधिकारों के बारे में विस्तार से समझाइए।
प्रश्न 13 : 'पणयम्दार' के अधिकारों के बारे में विस्तार से समझाइए।
प्रश्न 14 : अभिकरण के पर्यवसान से आप क्या समझते है? विस्तृत लेख लिखिए।
प्रश्न 15 : 'क्रेता सावधान' का सिद्धांत से आप क्या समझते है? व्याख्या कीजिए।
❖❖❖
QR Code