अनुक्रमांक: ...............................
प्रश्न-पत्र कोड: B.A.LL.B.107
Set-2
बी.ए.एलएल.बी. (ऑनर्स)
सत्र: 2023-28
सेमेस्टर: प्रथम सेमेस्टर
प्रश्न-पत्र सं.: 7
गांधी अध्ययन
Gandhi Studies
समयावधि: 03 घंटे
पूर्णांक: 70
निर्देश:
बहुविकल्पीय
प्रश्नों में से
सभी,
लघु उत्तरीय
प्रश्नों में से
04
और
दीर्घ उत्तरीय
प्रश्नों में से 03 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
प्रश्नों में से 03 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बहुविकल्पीय प्रश्न
(सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 01 × 05 = 05)
प्रश्न 01 :
महात्मा गांधी के पिता का क्या नाम था?
प्रश्न 02 :
गोलमेज सम्मेलन कहाँ हुआ था?
प्रश्न 03 :
चंपारण आंदोलन किस वर्ष शुरू किया गया था।
प्रश्न 04 :
'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' किसकी रचना है?
प्रश्न 05 :
गांधी किसे अपना राजनीतिक गुरु मानते थे?
लघु उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 05 × 04 = 20)
प्रश्न 06 :
'रंगभेद' समाज के लिए अभिशाप है। इस कथन से अपनी सहमति को समझाइए।
प्रश्न 07 :
मोहन दास करमचंद गांधी पर परिवार का क्या-क्या प्रभाव पड़ा? संक्षेप में बताएं।
प्रश्न 08 :
'गिरमिटिया प्रथा' पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
प्रश्न 09 :
महात्मा गांधी ने इंग्लैंड में भोजन और भय मुक्त बनने के लिए क्या-क्या किया? संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 10 :
'स्वच्छता अभियान' पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 15 × 03 = 45)
प्रश्न 11 :
मोहन से महात्मा बनने की प्रक्रिया को विस्तार से लिखिए।
प्रश्न 12 :
गांधी जी के 'स्वदेशी' संबंधी विचारों पर एक निबंध लिखिए।
प्रश्न 13 :
'भारत छोड़ो आंदोलन' ने अंग्रेजी साम्राज्य को हिंदुस्तान से भागने के लिए मजबूर कर दिया था। इस बात से आप कहां तक सहमत हैं? स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 14 :
गांधी जी के जीवन से आपको किन बातों की प्रेरणा प्राप्त हुई है। विस्तार से व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 15 :
पर्यावरण संरक्षण के लिए गांधी-चिंतन आज भी प्रासंगिक है। सोदाहरण समझाइए।