Posts

Computer Application in Law - प्रश्न पत्र
निर्देश:
बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सभी, लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 04 और दीर्घ उत्तरीय
प्रश्नों में से 03 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बहुविकल्पीय प्रश्न
(सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 01 × 05 = 05)
प्रश्न 01 : एमएस वर्ड में डॉक्यूमेंट को जस्टिफाई करने के लिए कौन-सा शॉर्टकट है?
(क) ctrl+l
(ख) ctrl+h
(ग) ctrl+g
(घ) ctrl+j
प्रश्न 02 : कट और पेस्ट करने के लिए क्रमशः विकल्प है-
(क) ^c ^x
(ख) ^x ^v
(ग) ^c ^p
(घ) ^k ^p
प्रश्न 03 : IMPS का विस्तृत रूप है?
(क) Immediate Payment Service
(ख) Indian Payment System
(ग) Internet Payment System
(घ) International Payment System
प्रश्न 04 : दो स्लाइडों के बीच के इफेक्ट को क्या कहा जाता है?
(क) स्लाइड ट्रांजीशन इफेक्ट
(ख) कस्टम एनीमेशन इफेक्ट
(ग) ऑब्जेक्ट एनीमेशन
(घ) टेक्स्ट एनीमेशन
प्रश्न 05 : नेटवर्क आकार की दृष्टि से सबसे छोटा नेटवर्क कौन-सा है?
(क) MAN
(ख) WAN
(ग) PAN
(घ) LAN
लघु उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 05 × 04 = 20)
प्रश्न 06 : मेमोरी को परिभाषित कीजिए। प्राथमिक तथा द्वितीयक मेमोरी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 07 : दोतरफा डिस्क की क्षमता ज्ञात कीजिये जिसमें 500 ट्रैक, 100 सेक्टर और ब्लाक साइज 1024 KB है।
प्रश्न 08 : माइक्रोसॉफ्ट एक्सल की विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 09 : डिजिटल हस्ताक्षर की कार्यविधि पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 10 : बौद्धिक संपदा की चोरी (Plagiarism) पर टिप्पणी लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 15 × 03 = 45)
प्रश्न 11 : निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए-
(क) मेल मर्ज        (ख) ASCII
प्रश्न 12 : ऑपरेटिंग सिस्टम को परिभाषित कीजिये तथा ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार्य (function) लिखिए।
प्रश्न 13 : कंप्यूटर को परिभाषित कीजिए तथा निवेश (Input) एवं निर्गम (Output) युक्तियों (Units) की विस्तार से चर्चा कीजिए।
प्रश्न 14 : हार्ड डिस्क की संरचना पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 15 : कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार क्या हैं? चर्चा कीजिए।
❖❖❖
QR Code