Posts

chatbv

अनुक्रमांक: ____________
प्रश्न-पत्र कोड : B.A.LL.B.106
बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स)
सत्र : 2023-28 / 2022-27
सेमेस्टर : प्रथम सेमेस्टर
पत्रकारिता एवं जनसंचार - 1
Journalism and Mass Communication - I
पूर्णांक : 70 | समयावधि : 03 घंटे

निर्देश: बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सभी, लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 04 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से 03 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 01 : निम्न में से किस आधार पर पूरी संचार प्रक्रिया संचालित होती है?
(क) लक्षित समूह का चुनाव
(ख) भाषा का प्रभावी उपयोग
(ग) शब्दों का चुनाव
(घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 02 : निम्न में से क्या सामाजिक उत्तरदायित्व सिद्धांत की विशेषता नहीं है?
(क) स्वतंत्र अभिव्यक्ति के पक्षधर नहीं है
(ख) स्वतंत्रता के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर देता है
(ग) गैर-जिम्मेदार प्रेस पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी सरकार को सौंपता है
(घ) प्रेस पर नैतिक प्रतिबंध लगाता है
प्रश्न 03 : निम्न में से किस समाचार पत्र का संपादन महात्मा गांधी ने किया था?
(क) यंग इंडिया
(ख) हरिजन
(ग) इंडियन ओपिनियन
(घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 04 : ओपिनियन लीडर किस संचार सिद्धांत से संबंधित है —
(क) SMCR
(ख) श्राम मॉडल
(ग) संचार की दो चरण प्रवाह
(घ) लेसवेल मॉडल
प्रश्न 05 : संचार का गणितीय सिद्धांत किसको कहते हैं —
(क) बर्लो मॉडल
(ख) शैनन वीवर
(ग) अरस्तू सिद्धांत
(घ) उपरोक्त कोई नहीं
लघु उत्तरीय प्रश्न

(किसी भी चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 05 × 04 = 20)

प्रश्न 06 : संचार में शोर (Noise) की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 07 : संचार के लेसवेल मॉडल की संक्षिप्त में व्याख्या।
प्रश्न 08 : संचार के ओसगुड मॉडल की संक्षिप्त में व्याख्या।
प्रश्न 09 : जनमत निर्माण को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 10 : संचार में प्रतिपुष्टि (feedback) की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(किसी तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 15 × 03 = 45)

प्रश्न 11 : संचार के विभिन्न प्रकारों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
प्रश्न 12 : अनुभव के क्षेत्रों की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए विल्बर श्राम के संचार मॉडल की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 13 : प्रेस के नियामक सिद्धांत का विस्तार से समझाइए।
प्रश्न 14 : एक समाज में पत्रकारिता के महत्व को विस्तार से लिखिए।
प्रश्न 15 : स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारिता के योगदान को विस्तार से बताइए।