Posts

पत्रकारिता एवं जनसंचार-3 - प्रश्न पत्र
निर्देश:
बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सभी, लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 04 और दीर्घ उत्तरीय
प्रश्नों में से 03 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बहुविकल्पीय प्रश्न
(सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 01 × 05 = 05)
प्रश्न 01 : 'बोफोर्स घोटाला' का पर्दाफाश किस तरह की पत्रकारिता का सबूत है?
(क) पीली पत्रकारिता
(ख) राजनीतिक पत्रकारिता
(ग) खोजी पत्रकारिता
(घ) विज्ञान पत्रकारिता
प्रश्न 02 : 1946 में सूचना की स्वतंत्रताा का घोषणा पत्र किसने जारी किया?
(क) प्रगतिशील लेखक संघ
(ख) संयुक्त राष्ट्र संघ
(ग) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
(घ) पत्रकार संघ
प्रश्न 03 : 'प्रेस परिषद् (प्रेस काउंसिल)' क्या है?
(क) वह पत्रकार की नियुक्ति करती है
(ख) यह प्रेस जगत की एक स्वैच्छिक संस्था है
(ग) वह पत्रकारिता की एक नियामक संस्था है
(घ) वह सरकार के इशारे पर चलने वाला एक स्वयंसेवी संगठन है
प्रश्न 04 : जिसका मुख्य व्यवसाय या कार्य पत्रकारिता हो, उसे क्या कहते हैं?
(क) श्रमजीवी पत्रकार
(ख) अंशजीवी पत्रकार
(ग) बुद्धिजीवी पत्रकार
(घ) स्वतंत्र पत्रकार
प्रश्न 05 : मानहानि के अपराध में दोषी व्यक्ति पर किस प्रकार के मुकदमे चलाए जा सकते हैं?
(क) फौजदारी
(ख) दीवानी
(ग) क सही है और ख गलत है
(घ) क और ख दोनों सही है
लघु उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 05 × 04 = 20)
प्रश्न 06 : खोजी पत्रकारिता का विवेचन कुछ उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत कीजिए।
प्रश्न 07 : मानहानि कानून क्या है? उसके प्रकारों के बारे में बताइए।
प्रश्न 08 : बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व को रेखांकित कीजिए।
प्रश्न 09 : शासकीय गोपनीयता की नीति किन उद्देश्यों के लिए बनाई गई?
प्रश्न 10 : श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम क्या है? संक्षिप्त में उल्लेख कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 15 × 03 = 45)
प्रश्न 11 : प्रेस काउंसिल (प्रेस परिषद्) का गठन किन उद्देश्यों के लिए किया गया? विस्तार से लिखिए।
प्रश्न 12 : सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 13 : जनसंचार माध्यमों में प्रसारित/प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों में आचार संहिता का पालन क्यों आवश्यक है?
प्रश्न 14 : सेंसरशिप का परिचय देते हुए यह बताइए कि यह जन-माध्यमों के लिए अभिशाप है या वरदान?
प्रश्न 15 : मीडिया की स्वतंत्रता का अभिप्राय क्या है? आज के समय में मीडिया कितना स्वतंत्र है?
❖❖❖
QR Code