Posts

समाजशास्त्र-2 (Sociology-II) - प्रश्न पत्र
निर्देश:
बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सभी, लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 04 और दीर्घ उत्तरीय
प्रश्नों में से 03 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बहुविकल्पीय प्रश्न
(सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 01 × 05 = 05)
प्रश्न 01 : समावर्तन संस्कार संबंधित है-
(क) गुरू के पास जाने से
(ख) गुरू के पास जाने से
(ग) विद्यारंभ से
(घ) गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करने से
प्रश्न 02 : गृहस्थ आश्रम में कितने महायज्ञों के संपादन के निर्देश मिलते है?
(क) तीन
(ख) पांच
(ग) चार
(घ) छः
प्रश्न 03 : निम्नलिखित में से किस विद्वान ने जाति व्यवस्था के 6 विशेषताओं की चर्चा की है?
(क) एम.एन. श्रीनिवास
(ख) जी.एस. घुरिए
(ग) एस.सी. दुबे
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 04 : धर्म प्रभावशाली पुरुषार्थ है-
(क) गृहस्थ आश्रम में
(ख) वानप्रस्थ आश्रम में
(ग) संन्यास आश्रम में
(घ) ब्रह्मचर्य आश्रम में
प्रश्न 05 : निम्नलिखित में से सर्वश्रेष्ठ आश्रम है-
(क) ब्रह्मचर्य
(ख) वानप्रस्थ
(ग) सन्यास
(घ) गृहस्थ
लघु उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 05 × 04 = 20)
प्रश्न 06 : भारत विद्याशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य को परिभाषित करते हुए घुरिये के जीवन परिचय को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 07 : एस.सी. दुबे के योगदान को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 08 : सन्यास आश्रम को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 09 : संस्कृतिकरण की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 10 : जाति को परिभाषित करते हुए जाति की विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (अंक 15 × 03 = 45)
प्रश्न 11 : पुरुषार्थ क्या है? सविस्तार वर्णन करते हुए इसके सामाजिक महत्व की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 12 : विवाह को परिभाषित करते हुए विवाह के प्रकारों की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 13 : वर्ण व्यवस्था की सविस्तार व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 14 : नातेदारी को परिभाषित करते हुए नातेदारी की विविध श्रेणियों की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 15 : परिवार को परिभाषित करते हुए परिवार के प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
❖❖❖
QR Code